WPL 2026: चिनेल हेनरी के इस सुपर कैच का नहीं था कोई जवाब! अनुष्का शर्मा की पारी एक झटके में कर दी खत (Image Source: X)
Chinelle Henry Catch: महिला प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की तेज गेंदबाज ऑलराउंडर चिनेल हेनरी ने शानदार फील्डिंग का नमूना पेश किया। मिड ऑन पर लपके गए उनके इस सुपर कैच ने टीम को अहम सफलता दिलाई।
यह अहम मुकाबला मंगलवार (3 फरवरी) को कोटांबी के वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम को दूसरे ही ओवर में सोफी डिवाइन (6) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद पावरप्ले में गुजरात की मुश्किलें और बढ़ गईं।