IPL 2026, Royal Challengers Bengaluru vs Mumbai Indians: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही, लेकिन तिलक वर्मा और नमन धीर ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने अहम साझेदारी करते हुए टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकाला। इन दोनों की पारियों की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 166 रन का स्कोर खड़ा किया।
आईपीएल 2026 का 54वां मुकाबला रविवार (10 मई) को रायपुर के शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इनफॉर्म बल्लेबाज रयान रिकेल्टन सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि रोहित शर्मा ने 10 गेंदों में 22 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव तो खाता भी नहीं खोल सके और टीम को 3 ओवर के अंदर ही तीन बड़े झटके लग गए।