आईपीएल 2026 में रायपुर में खेले गए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के मुकाबले ने फैंस को आखिरी गेंद तक रोमांच से भर दिया लेकिन मैच खत्म होने के बाद एक और चीज़ ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं और वो थे टिम डेविड। मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी और मौजूदा RCB स्टार टिम डेविड का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो काफी गुस्से और भावुक अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मैच खत्म होने के बाद टिम डेविड ने अपनी पुरानी टीम को मिडल फिंगर दिखाई। हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। फैंस इस वीडियो पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस वायरल वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं। दरअसल, टिम डेविड के लिए ये मुकाबला काफी इमोशनल भी था। उन्होंने 2025 तक मुंबई इंडियंस के लिए खेला था और उसके बाद RCB में शामिल हुए। ऐसे में अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलना उनके लिए खास माना जा रहा था। लेकिन मैच में वो बिना खाता खोले यानी गोल्डन डक पर आउट हो गए, जिससे वो काफी निराश दिखाई दिए। All were busy with Virat Kohli’s celebration, see how Tim David celebrated pic.twitter.com/0ApBaRNKNJ मैच की बात करें तो आखिरी ओवर तक ये तय नहीं था कि जीत किसकी होगी। RCB को आखिरी 6 गेंदों में 15 रन चाहिए थे और जब रोमारियो शेफर्ड आउट हुए तो ऐसा लग रहा था कि मुंबई इंडियंस मैच जीत जाएगी। लेकिन इसके बाद मुकाबले ने अचानक करवट ले ली। भुवनेश्वर कुमार ने दबाव में शानदार छक्का लगाया और फिर आखिरी गेंद पर रासिक सलाम डार ने दो रन लेकर RCB को 2 विकेट से यादगार जीत दिला दी। इस जीत के साथ RCB पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई, जबकि मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ का सपना टूट गया। मुंबई के लिए ये सीजन काफी निराशाजनक रहा और कई बड़े खिलाड़ी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। अब फैंस को उम्मीद होगी कि अगले सीजन में MI नई रणनीति और मजबूत टीम के साथ वापसी करेगी।