ML vs TRT, The Hundred Men's 2026: द हंड्रेड मेंस 2026 के लीग स्टेज का 25वां मुकाबला शनिवार (8 अगस्त) को एमआई लंदन और ट्रेंट रॉकेट्स के बीच लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला गया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड (Tim David) ने अपनी शानदार फील्डिंग से खूब सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने पीछे की ओर दौड़ते हुए एक बेहद मुश्किल डाइविंग कैच लपककर जेम्स विंस (James Vince) की पारी का अंत कर दिया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमआई लंदन का पारी की 21वीं गेंद पर ही पहला विकेट गिर गया। जेम्स विंस ने क्रेग ओवरटन की इस गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद हवा में काफी ऊंची गई और ऐसा लगा कि वह फील्डरों के ऊपर से निकल जाएगी।
हालांकि, टिम डेविड ने गेंद को हवा में जाता देख तुरंत पीछे की ओर दौड़ लगाई। गेंद लगातार उनके पीछे जा रही थी, लेकिन डेविड ने आखिरी समय पर डाइव लगाते हुए शानदार कैच अपने कब्जे में कर लिया।