James Neesham: टॉम लैथम (Tom Latham) चोट के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले चौथे टी-20 इंटरनेशनल से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने रविवार (22 मार्च) को इसकी जानकारी दी। उनकी जगह टीम में टॉम ब्लंडेल (Tom Blundell) को कवर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है, जिन्होंने अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच अप्रैल 2025 में खेला था।
ईडन पार्क में खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच के दौरान साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज नकोबानी मोकोएना की गेंद लैथम रे अंगूठे पर लगी थी। हालांकि उसके बाद लैथम ने बल्लेबाजी जारी रखते हुए नाबाद 63 रन की पारी खेली थी, जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से शानदार जीत हासिल की।
एक बयान में, न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि मैदान पर मौजूद मेडिकल स्टाफ़ ने मैच के बाद लैथम के अंगूठे की जांच की, और इसके बाद उन्हें स्कैन के लिए मैच के अगले दिन सुबह क्राइस्टचर्च ले जाया गया। साउथ अफ्रीका के ख़िलाफ़ पांचवें टी-20 इंटरनेशनल में लैथम खेल पाएंगे या नहीं, यह उनके स्कैन के नतीजों के आने के बाद तय किया जाएगा।
Skipper!
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) March 22, 2026
All-rounder James Neesham will captain the BLACKCAPS for the first time in his career this evening in the fourth KFC T20I against South Africa. Neesham becomes the 12th man to lead the BLACKCAPS in T20Is.#NZvSA | @PhotosportNZ pic.twitter.com/QfYTXX2Lv8