Top-5 Players With Most Runs In Women's T20 Asia Cup History: महिला एशिया कप 2026 का आगाज होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। ये टूर्नामेंट शुक्रवार, 28 अगस्त से दुबई में खेला जाएगा जिसमें कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। तो आइए इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले आज हम आपको अपने खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं उन पांच खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने महिला टी20 एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने का कारनामा किया है।
5. बिस्माह मारूफ (Bismah Maroof): इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर पाकिस्तान की पूर्व कप्तान बिस्माह मारूफ हैं। उन्होंने साल 2012 से लेकर 2022 तक कुल 23 महिला टी20 एशिया कप मुकाबले खेले और 423 रन बनाए। इस टूर्नामेंट में उनका औसत 24.88 रहा और उन्होंने 2 अर्धशतक जड़े।
4. मिताली राज (Mithali Raj): भारत की महान बल्लेबाज़ और पूर्व कप्तान मिताली राज इस लिस्ट में ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। मिताली ने महज़ 12 महिला टी20 एशिया कप मुकाबले खेले और 61.42 की औसत से 430 रन बनाए। इस टूर्नामेंट में उनके बैट से 3 अर्धशतक देखने को मिले।