India vs Australia 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रैविस (Travis Head) हेड ने शनिवार (25 अक्टूबर) को भारत के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में तीसरे और आखिरी वनडे मैच में खास रिकॉर्ड बना दिया। हेड ने 25 गेंदों में छह चौकों की बदौलत 29 रन की पारी खेली और मोहम्मद सिराज का शिकार बने।
अपनी इस पारी के दौरान हेड ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज 3000 वऩडे रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 76 पारियों में यह मुकाम हासिल कर स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ा। बता दें स्मिथ ने 79 पारियों में 3000 वनडे रन पूरे किए थे।
हेड ऑस्ट्रेलिया के 25वें खिलाड़ी हैं जो 3000 रन के आंकड़े तक पहुंचे हैं।
Travis Head becomes fastest Australian to reach 3000 ODI runs
— CricBeat (@Cric_beat) October 25, 2025
Fewest Innings to reach 3000 runs in ODI for Australia
76 - Travis Head*
79 - Steven Smith
80 - Michael Bevan
80 - George Bailey
81 - David Warner
82 - Dean Jones
82 - Geoff Marsh
82 - Aaron Finch#AUSvIND pic.twitter.com/YifaZajr8Y