Tristan Stubbs ने भारत के खिलाफ फील्डिंग का अनोखा रिकॉर्ड बनाया, T20I इतिहास में ऐसा करने वाले पहले (Image Source: X.Com (Twitter))
India vs South Africa Super 8: साउथ अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्सल (Tristan Stubbs) ने रविवार (22 फरवरी) को भारत के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में फील्डिंग का अनोखा रिकॉर्ड बना दिया।
पारी का 15वां ओवर करने आए केशव महाराज, जिसमें पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या, तीसरी गेंद पर रिंकू सिंह और छठी और आखिरी गेंद पर अर्शदीप सिंह कैच आउट हुए और तीनों ही कैच लपके स्टब्स ने।
स्टब्स पहले फील्डर बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में एक ओवर के अंदर 3 कैच पकड़े हैं।