Advertisement
Advertisement
Advertisement

'SBI वालों से भी मिल लो', क्रिस गेल से मिले विजय माल्या तो आई मीम्स की बाढ़

भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व खिलाड़ी विजय माल्या के साथ मुलाकात की है। विजय माल्या और क्रिस गेल को साथ देखकर ट्विटर पर मीम्स की बरसात हो गई है।

Advertisement
Cricket Image for Twitter Reaction On Chris Gayle Meets Vijay Mallya
Cricket Image for Twitter Reaction On Chris Gayle Meets Vijay Mallya (chris gayle meets vijay mallya)
Prabhat  Sharma
By Prabhat Sharma
Jun 22, 2022 • 02:42 PM

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के पूर्व मालिक और भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल से मुलाकात की है। विजय माल्या ने क्रिस गेल के साथ फोटो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे अच्छे दोस्त क्रिस्टोफर हेनरी गेल यूनिवर्स बॉस के साथ मुलाकात बहुत अच्छी रही। सुपर फ्रेंडशिप, जब से मैंने उन्हें RCB के लिए खरीदा। किसी खिलाड़ी का अब तक का बेस्ट अधिग्रहण।'

Prabhat  Sharma
By Prabhat Sharma
June 22, 2022 • 02:42 PM

विजय माल्या द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और यूजर्स जमकर इसपर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कभी अपने दूसरे बेस्ट फ्रेंड SBI को भी याद कर लो।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्रिस गेल का कुछ पैसा तो नहीं बकाया आया है अपना उधार मांगने।'

यह भी पढ़ें: भारतीय क्रिकेटर से मांगे 10 लाख रुपये, जमकर पीटा, क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'घर लौट के आ जा बैंक वालों ने अपना खाना पीना छोड़ दिया है। तुझसे कुछ नहीं कहेंगे।' एक ने लिखा, 'क्रिस गेल से एक विनती है कि वो विजय माल्या को अपने मजबूत कंधे पर उठाकर लाएं और भारत सरकार को सौंप दें।'

बता दें कि विजय माल्या ने क्रिस गेल को आरसीबी के लिए साइन करने में अहम भूमिका निभाई थी। क्रिस गेल ने आरसीबी के लिए रनों का अंबार लगाया और आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक बनकर उभरे। वहीं अगर विजय माल्या की बात करें तो तो साल 2019 में ब्रिटिश न्यायपालिका ने उन्हें प्रत्यर्पित करने का आदेश दिया था। भगोड़े विजय माल्या को अब तक भारत नहीं भेजा गया है।

Advertisement

Advertisement