Advertisement

'नो अंपायर नो पार्टी' रोहित की रोती सूरत देखकर फैंस ने लिए मजे; देखें Twitter Reaction

रोहित शर्मा का मानना है कि मुंबई इंडियंस के अनुभवी खिलाड़ियों को आगे आकर अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

Nishant Rawat
By Nishant Rawat April 09, 2023 • 14:39 PM
Cricket Image for 'नो अंपायर नो पार्टी' रोहित की रोती सूरत देखकर फैंस ने लिए मजे; देखें Twitter Reac
Cricket Image for 'नो अंपायर नो पार्टी' रोहित की रोती सूरत देखकर फैंस ने लिए मजे; देखें Twitter Reac (Rohit Sharma)
Advertisement

IPL 2023 के 12वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को वानखेड़े के मैदान पर 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में सितारों से सजी मुंबई इंडियंस की टीम पूरी तरह बिखरी नज़र आई। अपने होम ग्राउंड पर ना ही मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज़ अच्छा प्रदर्शन कर सके और ना ही गेंदबाज़ों ने कुछ कमाल करके दिखाया। चेन्नई से मिली हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा भी काफी निराश दिखे। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह काफी निराश दिख रहे हैं।

रोहित शर्मा की वायरल तस्वीर को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस ने उनसे मज़े लेने शुरू कर दिये हैं। एक यूजर ने हिटमैन की तस्वीर पर कमेंट करते हुए कहा, 'नो अंपायर नो पार्टी' एक यूजर ने कहा रोहित एक बोरिंग कप्तान हैं। एक यूजर ने तो रोहित शर्मा को आगामी वनडे वर्ल्ड कप की टीम से बाहर करने तक की बात कही। सोशल मीडिया पर ऐसे ही कई सारे रिएक्शन देखने को मिले हैं।

Trending


इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अब तक मुंबई इंडियंस कुल 2 मुकाबले खेल चुकी है जिसमें उन्हें लगातार हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा है। हिटमैन ने 2 मैचों में सिर्फ 22 रन बनाए हैं। उनके अलावा ईशान किशन भी कुछ कमाल नहीं कर सके हैं। ईशान ने 2 मैचों में कुल 42 रन जोड़े हैं।

Also Read: IPL के अनसुने किस्से

गौरतलब है कि पांच बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस के लिए पिछला सीजन भी काफी निराशाजनक रहा था। हिटमैन की टीम ने आईपीएल 2022 में 14 में से सिर्फ 4 मैच जीते थे। इस सीजन टीम की टेंशन थोड़ी ज्यादा बढ़ चुकी है। टीम के स्टार गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह चोटिल हैं और टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। वहीं जोफ्रा आर्चर भी इंजर्ड होने के कारण पिछला मैच नहीं खेल पाए थे। रोहित का मानना है कि टीम के अच्छे प्रदर्शन के लिए सीनियर खिलाड़ियों को जिम्मेदारियां लेकर अच्छा प्रदर्शन करना होगा।


Cricket Scorecard

Advertisement