Shreyas Iyer Unwanted Record: श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कैप्टेंसी वाली भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) को बीते रविवार, 28 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में आयरलैंड ने बेहद ही रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हरा दिया। ये आयरलैंड-भारत टी20 सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला था जिसे जीतकर आयरिश टीम ने सीरीज 2-0 से अपने नाम दर्ज की।उन्होंने पिछले तीन दिनों में दूसरी बार टीम इंडिया को मात दी है। गौरतलब है कि जहां आयरलैंड ने एक इतिहास रचा है, वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के कैप्टन श्रेयस अय्यर के नाम एक बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
दरअसल, 31 वर्षीय श्रेयस अय्यर अब भारत के 20 साल के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास के ऐसे सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिनकी कैप्टेंसी में टीम इंडिया ने अपने शुरुआती दोनों ही टी20 मुकाबले हारे। इससे पहले सिर्फ ऋषभ पंत की कैप्टेंसी में ये शर्मनाक रिकॉर्ड बना था।
इसके अलावा टीम इंडिया का लगातार 16 T20I सीरीज़ (फुल मेंबर टीमों) में बिना हारे रहने का सिलसिला अब खत्म हो गया है। इससे ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम दर्ज था, जिन्होंने साल 2016 से साल 2018 के बीच लगातार 11 सीरीज़ में किसी भी हार का सामना नहीं किया था।