T20 World Cup 2026, India vs USA: यूएसए के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में भारतीय टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा और टीम को शुरुआती झटके लगातार लगते रहे। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले लौटे, जबकि ईशान किशन और तिलक वर्मा भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक छोर संभालते हुए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को 161 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे मुकाबले में भारत और यूएसए की भिड़ंत शनिवार, 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रही है। इस मुकाबले में यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया।
भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद ईशान किशन ने 20 और तिलक वर्मा ने 25 रन जोड़ने की कोशिश की, लेकिन कोई भी बल्लेबाज़ बड़ी पारी नहीं खेल सका। मध्य ओवर में शिवम दुबे खाता तक नहीं खोल पाए, जबकि रिंकु सिंह (6) और हार्दिक पांड्या (5) भी सस्ते में आउट हो गए।