India vs Zimbabwe 1st T20I: भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi T20I Fifty) ने गुरुवार (23 जुलाई) को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में पहले टी-20 इंटरनेशनल में तूफानी पारी से इतिहास रच दिया। सूर्यवंशी ने लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए 19 गेंदों में 263.16 की स्ट्राईक रेट से 50 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के जड़े। सूर्यवंशी का इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला अर्धशतक है।
सबसे कम उम्र में टी-20 इंटरनेशनल अर्धशतक
सूर्यवंशी टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, उन्होंने 15 साल 118 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है। इस लिस्ट में उन्होंने जिब्राल्टर के लुईस ब्रूस का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2021 में माल्टा के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में 16 साल 56 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़ा था।