Vaibhav Sooryavanshi Record: भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला (NZ vs IND 2nd T20) शनिवार, 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के लिए वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को भारतीय प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है। गौरतलब है कि उन्होंने मैदान पर कदम रखते ही इतिहास रचा और एक 25 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास: सबसे पहले ये जान लीजिए कि वैभव एक बेहद ही अटैकिंग बैटर हैं, जो कि क्राइस्टचर्च टी20 में ईशान किशन (चोटिल) की जगह खेल रहे हैं। वो आज नंबर-3 पर बैटिंग करने वाले हैं। वैभव को महज़ 15 साल और 211 दिन की उम्र में न्यूजीलैंड की धरती पर इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका है। इसी के साथ अब न्यूजीलैंड में एक इंटरनेशनल मैच खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।
उन्होंने मोहम्मद शरीफ का 25 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम किया है। मोहम्मद शरीफ ने 18 दिसंबर 2001 में बांग्लादेश के लिए हैमिल्टन में टेस्ट खेला था। तब वो 16 साल और 6 दिन की उम्र के थे। बताते चलें लिए वैभव से पहले बतौर भारतीय न्यूजीलैंड में सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी लीज़ेंड सचिन तेंदुलकर थे। उन्होंने 16 साल और 284 दिन की उम्र में न्यूजीलैंड में अपना पहला मैच खेला था। अब ये रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हो गया है।