15 साल के वैभव सूर्यवंशी की चमकी किस्मत, भारत की Asian Games 2026 की संभावित टीम में मिली जगह (Image Source: Google)
आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत के 30 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट में जगह मिली है। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2026 के विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम इस लिस्ट में नहीं है।
आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से तहलका मचाने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी खुशखबरी मिली है। बीसीसीआई ने एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) को 30 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट भेजी है, जिसमें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का नाम भी शामिल है।
वैभव ने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 मैचों में 776 रन बनाए और अब इसी प्रदर्शन का इनाम उन्हें राष्ट्रीय चयन की दौड़ में जगह मिलने के रूप में मिला है।