आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। राजस्थान रॉयल्स के इस युवा बल्लेबाज ने टूर्नामेंट खत्म होने के बाद भी क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच रखा है। अब उनकी चर्चा दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट मैदानों में से एक लॉर्ड्स में भी सुनाई दी, जहां 4 जून से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच खेला जा रहा है।
महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में ऐसा प्रदर्शन किया जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। बाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने 16 मैचों में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की। इस दौरान उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए और 237.31 के हैरतअंगेज स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।
लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन बारिश के कारण खेल रुका तो कमेंट्री बॉक्स में मौजूद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी इयान वार्ड, नासिर हुसैन और साइमन डुल के बीच वैभव सूर्यवंशी को लेकर चर्चा शुरू हो गई। बातचीत के दौरान इयान वार्ड ने यह सवाल उठाया कि क्या भविष्य में वैभव टेस्ट क्रिकेट में भी ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं।