Vaibhav Sooryavanshi ने बनाया एक और अनोखा रिकॉर्ड,इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले (Image Source: X.Com (Twitter))
India vs Zimbabwe 3rd T20I: भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने रविवार (26 जुलाई) को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में तूफानी पारी से धमाल मचा दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए सूर्यवंशी ने 49 गेंदों में 165.31 की स्ट्राईक रेट से 81 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के जड़े। वेस्ले मधेवेरे की गेंद पर ब्रैड इवांस ने बेहतरीन चैक लपककर उनकी पारी का अंत किया।
15 साल के सूर्यवंशी का यह मौजूदा सीरीज में दूसरा पचास प्लस स्कोर था। वह दुनिया के पहले पुरुष क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने 16 साल से कम की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में दो अर्धशतक लगाए हैं। बता दें नेपाल के कुशल मल्ला ने 16 साल से कम की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में एक अर्धशतक लगाया था।