IPL 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से हुआ जिसमें 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की बदौलत राजस्थान ने 13 ओवर के अंदर ही जीत हासिल कर ली। सूर्यवंशी ने इस मैच में सिर्फ 15 गेंदों में अर्द्धशतक जड़कर चेन्नई के होश उड़ा दिए। मैच में सुर्खियां बटोरने के बाद वो मैच के बाद भी सोशल मीडिया पर छाए रहे।
उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि होटल लौटते समय राजस्थान के खिलाड़ी टीम बस में भी इस युवा खिलाड़ी की तारीफ करते हैं और उनके साथ मस्ती भी करते हैं। वायरल वीडियो में रवि बिश्नोई सूर्यवंशी से मज़ाकिया अंदाज़ में कहते हैं कि ये बहुत अलग है। तभी सूर्यवंशी ने रवि बिश्नोई से कहा, "आज मैं राजभोग मिठाई खाकर गया था।"
देखते ही देखते ये वीडियो काफी वायरल हो गया और फैंस इस वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं। बता देंक ि राजभोग एक बहुत ही स्वादिष्ट और शाही भारतीय मिठाई है, जो खासकर बंगाल और ओडिशा जैसे इलाकों में बहुत मशहूर है। ये रसगुल्ले जैसी ही होती है, लेकिन आकार में उससे बड़ी और ज़्यादा स्वादिष्ट होती है। इसे नरम छेना (ताज़ा पनीर) के गोलों से बनाया जाता है, जिनके अंदर सूखे मेवे, केसर और कभी-कभी इलायची का मिश्रण भरा होता है।