आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। एसआरएच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने उनके इस फैसले को गलत साबित करते हुए पावरप्ले में ही अपना अर्द्धशतक पूरा कर लिया।
सूर्यवंशी की तूफानी पारी के चलते राजस्थान की टीम ने पावरप्ले में ही 80 रन बना दिए। इस दौरान उनके बल्ले से 8 छक्के भी देखने को मिले जिसमें से उन्होंने 4 छक्के तो उन्होंने हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस के दो ओवरों में ही लगा दिए। उन्होंने पहला छक्का पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर लगाया और उसके बाद उन्होंने कमिंस के अगले ओवर में लगातार तीन छक्के जड़ दिए।
उन्होंने कमिंस की ऐसी पिटाई की जिसे शायद ही वो कभी भूल पाएंगे। सूर्यवंशी के चलते ही कमिंस के एक ओवर में 25 रन आ गए। कमिंस और सूर्यवंशी के बीच हुए इस कॉन्टेस्ट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
He's just getting started
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
Vaibhav Sooryavanshi Pat Cummins
Updates https://t.co/OBIYYIuhbt #TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR pic.twitter.com/RYzAAbeVCZ