राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी इस समय आईपीएल 2026 में चर्चा का विषय बने हुए हैं और इसी कड़ी में उनका एक नया वीडियो सामने आया है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सूर्यवंशी टीम बस में बैठे हुए हैं लेकिन बाहर मौजूद फैंस उनका नाम लेकर उन्हें बुलाने की कोशिश करते हैं लेकिन सूर्यवंशी के सिर पर जूं भी नहीं रेंगती और वो मस्त होकर गाने सुनते रहते हैं।
ये घटना तब हुई, जब राजस्थान रॉयल्स की टीम हाल ही में हुए IPL 2026 के मैच के बाद स्टेडियम से बाहर निकल रही थी। फैंस का एक उत्साहित ग्रुप बस के पास इकट्ठा हो गया और सूर्यवंशी का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए बार-बार उनका नाम पुकारने लगा। वायरल वीडियो में कुछ फैंस को ये बोलते हुए भी देखा जा सकता है, "अरे देख लो भाई!"
सूर्यवंशी इस समय इतना हॉट टॉपिक बने हुए हैं कि फैंस तो सूर्यवंशी की नेटवर्थ को लेकर भी काफी सर्च करना शुरू कर चुके हैं और अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ क्या है? अगर सिर्फ अप्रैल 2026 तक की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी की अनुमानित नेट वर्थ 2 करोड़ से 2.5 करोड़ रु के बीच है। उनकी कमाई के मुख्य ज़रियें में उनका IPL कॉन्ट्रैक्ट, घरेलू क्रिकेट से होने वाली कमाई और शुरुआती ब्रांड एंडोर्समेंट शामिल हैं।
Vaibhav Sooryavanshi reached Lucknow for the match against LSG.
— Rupesh Kumar (@drona_17) April 20, 2026
Paps are not even letting my blud listen to his favourite Bhojpuriya songs. pic.twitter.com/Omvu9YgBkf