राजस्थान रॉयल्स के टीनएज सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी सिर्फ़ ने सिर्फ 15 साल की उम्र में, टॉप-क्वालिटी बॉलिंग अटैक के ख़िलाफ़ अपनी निडर बैटिंग से फ़ैंस और एक्सपर्ट्स दोनों को इम्प्रेस किया है। IPL स्टेज के ज़बरदस्त प्रेशर के बावजूद, इस युवा खिलाड़ी ने अपनी उम्र से कहीं ज़्यादा कमाल का धैर्य और मैच्योरिटी दिखाई है। हालांकि, अपनी बैटिंग के साथ-साथ वैभव अपने इंटरव्यूज़ के जरिए भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच के बाद, वैभव ने एक ब्रॉडकास्ट इंटरव्यू में अपनी रूटीन के बारे में बताया और उनकी रूटीन जानकर फैंस हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि वो अभी भी अपने प्री-मैच रूटीन के हिस्से के तौर पर कार्टून देखते हैं। वैभव ने कहा, “दिमाग में कुछ नहीं चलता है। आज भी हर दिन मैच से पहले हम भी कार्टून देखते हैं, आदत है देखने की। अभी भी हम कार्टून देख रहे हैं, पर फोकस गेम पर भी है।”
उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान तुरंत खींचा और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। कई लोगों ने इसे उनके शांत माइंडसेट की निशानी बताया, जिससे उन्हें हाई-प्रेशर वाले गेम से पहले रिलैक्स रहने में मदद मिली। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।
Watches cartoons, smashes sixes for fun!
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 22, 2026
Not many 15-year-olds can do both. That’s Vaibhav Sooryavanshi for you! #TATAIPL #LSGvRR #LSGvsRR pic.twitter.com/sGBiMv0T8T