Advertisement
Advertisement
Advertisement

अर्जुन तेंदुलकर: 233.33 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन, जल्द मिल सकता है टीम इंडिया में मौका

विजय हजारे ट्रॉफी में महान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन (Arjun Tendulkar) का जलवा बरकरार है। अर्जुन तेंदुलकर जल्द ही टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने के लिए दावा ठोक सकते हैं।

Prabhat  Sharma
By Prabhat Sharma November 24, 2022 • 14:42 PM
Cricket Image for Vijay Hazare Trophy Superb Performance By Arjun Tendulkar
Cricket Image for Vijay Hazare Trophy Superb Performance By Arjun Tendulkar (Arjun Tendulkar)
Advertisement

महान सचिन तेंदुलकर (sachin tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) सुर्खियों में हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में अर्जुन का जलवा बरकरार है ना केवल गेंद से बल्कि बैटिंग से भी समय-समय पर अर्जुन टीम के लिए शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं। गोवा की तरफ से खेलते हुए हरियाणा के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर ने कसी हुई गेंदबाजी तो की ही वहीं नंबर 10 पर बैटिंग करते हुए अच्छे हाथ दिखाए।

अर्जुन तेंदुलकर ने चार ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट झटका। इस दौरान उनका इकानॉमी रेट 5.50 का रहा। अर्जुन तेंदुलकर ने एक मेडन ओवर भी फेंका। इसके अलावा जब टीम को बैटिंग में उनकी जरूरत पड़ी तब 10वें नंबर पर खेलते हुए 1 चौके और 1 छक्के की मदद से उन्होंने महज 6 गेंदों 14 रन बना दिए।

Trending


विजय हजारे ट्रॉफी में अब तक अर्जुन तेंदुलकर का प्रदर्शन शानदार रहा है। इस टूर्नामेंट में अर्जुन ने सात मैचों में 4.98 के इकानॉमी से 8 विकेट झटके हैं। अर्जुन तेंदुलकर मुख्य रूप से एक गेंदबाज हैं लेकिन बैटिंग करने की उनकी क्षमता जल्द से जल्द टीम इंडिया के लिए उनके दरवाजे खोल सकती है। फिलहाल टीम इंडिया में हार्दिक पांड्या ही ऐसे खिलाड़ी हैं जो फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हैं।

यह भी पढ़ें: 3 खिलाड़ी जो कर सकते हैं रोहित शर्मा को रिप्लेस, बन सकते हैं टेस्ट कप्तान

लिस्ट-ए करियर में अगर अर्जुन तेंदुलकर के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने 9 मैचों में 6.60 की इकोनॉमी रेट से 12 विकेट झटके हैं। बता दें कि आईपीएल ऑक्शन 2023 से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा दाव खेलते हुए अर्जुन तेंदुलकर को रिटेन करने का फैसला किया है। अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपए में खरीदा था।


Cricket Scorecard

Advertisement