अप्रैल 29, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना के निधन के बाद सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर यूजर्स ने पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को ट्रोल कर दिया। हालांकि विनोद कांबली ने भी एक ट्विटर कर उस ट्विटर यूजर पर करारा प्रहार किया। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप
गौरतलब है कि कैंसर की लंबी बीमारी से लड़ते हुए गुरूवार 27 अप्रैल को 70 वर्ष की आयु में विनोद खन्ना ने अंतिम सांस ली। एक तरफ जहां पूरे देश भर से फैंस उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे थें वहीं दूसरी तरफ एक ट्विटर यूजर ने विनोद शोक संदेश लिखकर एक्टर विनोद खन्ना के स्थान पर पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को टैग कर दिया।
इसके बाद ट्विटर पर अन्य यूजर्स ने भी कांबली को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसी कड़ी में कई फैंस ने लोगों को याद भी दिलाया कि निधन विनोद खन्ना का हुआ है न कि विनोद कांबली का, लेकिन ट्रोलर्स नहीं रूके।