Asian Games 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड, रोहतक में Shafali Verma के घर में जश्न का महौल ( Asian Games 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता 'गोल्ड', रोहतक में Shafali Verma के घर में जश्न का महौल)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से मात देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इस संस्करण में शेफाली वर्मा सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। देश की बेटियों के गोल्ड मेडल जीतने पर हरियाणा स्थित रोहतक के घनिपुरा में शेफाली का परिवार बेहद खुश है।
निशिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत ने 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 216 रन बनाए। भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में शेफाली वर्मा (48), स्मृति मंधाना (79) और ऋचा घोष (नाबाद 49) का अहम योगदान रहा।
इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 15.4 ओवरों में 69 रन पर सिमट गई। भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा ने 4 ओवरों में 6 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि शेफाली ने 2 ओवरों में 3 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इनके अलावा, श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किए।