पहला टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ साई-कुशाग्र और तनुश की तिकड़ी ने संभाला, पहले दिन भारतीय टीम-257/5 (पहला टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ साई-कुशाग्र और तनुश की तिकड़ी ने संभाला, पहले दिन भारतीय टीम-257/5)
भारत-ए ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ अनाधिकारिक टेस्ट के पहले मुकाबले के पहले दिन शुरुआती झटकों से उबरकर शानदार वापसी की। क्रिकेट एसोसिएशन पुडुचेरी सीचेम ग्राउंड पर जारी मुकाबले के पहले दिन 89 ओवरों का सामना करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 257 रन बना लिए हैं।
चार दिवसीय मुकाबलों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 29 सितंबर से खेला जाएगा, जिसके बाद 6, 9 और 11 अक्टूबर को अनाधिकारिक वनडे सीरीज के तीन मैच आयोजित होंगे। सभी मुकाबले क्रिकेट एसोसिएशन पुडुचेरी सीचेम ग्राउंड पर खेले जाने हैं।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहले दिन के खेल तक 5 विकेट खोकर 257 रन बनाए। टीम ने सिर्फ 12 के स्कोर पर अमन मोखड़े का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद 20 के स्कोर तक कप्तान देवदत्त पड्डिकल (3) भी पवेलियन लौट गए।