नंगे पैर प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचे Virat Kohli और Anushka Sharma; VIDEO हुआ वायरल (Image Source: X)
इंग्लैंड दौरे के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर वृंदावन पहुंचे। दोनों नंगे पैर चलते हुए नजर आए और प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में दर्शन किए। सोशल मीडिया पर इस दौरान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया है।
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इंग्लैंड दौरे के बाद एक बार फिर आध्यात्मिक यात्रा पर निकल पड़े हैं। बुधवार (22 जुलाई) को विराट अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे, जहां दोनों ने प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में विराट और अनुष्का नंगे पैर आश्रम की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आए और श्रद्धा के साथ आश्रम में पहुंचे।