आईपीएल 2026 के फाइनल के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को युवा वैभव सूर्यवंशी के साथ बातचीत करते हुए देखा गया था। इन दोनों के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था लेकिन उस समय ये नहीं पता चला था कि विराट कोहली ने इस 15 साल के बच्चे से क्या बात की या उन्हें क्या सलाह दी?
हालांकि, अब इस बातचीत का वीडियो सामने आ गया है जिसमें कोहली को 15 साल के खिलाड़ी को अपना नैचुरल गेम खेलने और दूसरे लोगों की बातों पर ध्यान न देने की सलाह देते हुए सुना गया। कोहली ने वीडियो में कहा, “यहां से ऊपर जाना है। जो हुआ है वो अच्छी मेहनत और विश्वास की वजह से हुआ। कौन क्या बोल रहा है, कैसे बोल रहा है इस पर ध्यान मत देना। एक बिहारी सब पे भारी। कहानी खत्म।”
कोहली और सूर्यवंशी के बीच के बॉन्ड ने सीज़न की शुरुआत में ही ध्यान खींचा था। गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ RCB के मैच के बाद, कोहली ने इस युवा खिलाड़ी से मुलाकात की और अपनी ऑरेंज कैप पर साइन किया। पूरे टूर्नामेंट में जब भी सूर्यवंशी रन-स्कोरिंग चार्ट में टॉप पर लौटे, तो उन्हें रेगुलर तौर पर कैप दिखाते देखा गया।
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) June 3, 2026
The best piece of advice the 15-year old Vaibhav Suryavanshi could get! And who better than Virat Kohli to help fuel his fire in the right direction.… pic.twitter.com/MUqCRBo0la