Advertisement

कोहली ने बनाया विराट रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में 100वां पचास प्लस स्कोर बनाने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

आईपीएल 2024 के छठे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्धशतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap March 25, 2024 • 22:42 PM
कोहली ने बनाया विराट रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में 100वां पचास प्लस स्कोर बनाने वाले बने पहले भारतीय बल्
कोहली ने बनाया विराट रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में 100वां पचास प्लस स्कोर बनाने वाले बने पहले भारतीय बल् (Image Source: Google)
Advertisement

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के छठे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्धशतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया। विराट के अब टी20 क्रिकेट में 100 अर्धशतक हो गए है और ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए है। ओवरऑल उनसे आगे क्रिस गेल और डेविड वॉर्नर है। 

विराट ने पंजाब के खिलाफ 31 गेंद में अर्धशतक जड़ते ही टी20 क्रिकेट में 100 अर्धशतक जड़ दिए। क्रिस गेल के नाम टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 110 अर्धशतक है। वहीं 109 अर्धशतकों के साथ डेविड वॉर्नर दूसरे स्थान पर है। विराट तीसरे स्थान पर है। विराट जब 0 के स्कोर पर थे तब जॉनी बेयरस्टो ने स्लिप में उनका कैच छोड़ दिया था। इसके बाद वो गेंद बाउंड्री के पार चली गयी। इसके अलावा कोहली आईपीएल में एक मैदान पर सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने के मामलें में टॉप पर आ गए है। 

Trending


आईपीएल में एक मैदान पर सर्वाधिक 50+ स्कोर 

25- बेंगलुरु में विराट कोहली

18 - हैदराबाद में डेविड वार्नर

16- बेंगलुरु में एबी डिविलियर्स

15- वानखेड़े में रोहित शर्मा

11 - ईडन गार्डन्स में गौतम गंभीर

11 - बेंगलुरु में क्रिस गेल

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन का स्कोर टांगा। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 45(37) रन शिखर धवन के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया। जितेश शर्मा ने 27(20) रन का योगदान दिया। अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौका और 2 छक्के लगाए। सैम करन ने 17 गेंद में 3 चौको की मदद से 23 रन बनाये। शशांक सिंह ने 8 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 21* रन बनाये। आरसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट मोहम्मद सिराज और ग्लेन मैक्सवेल ने चटकाए। 

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कागिसो रबाडा, राहुल चाहर। 

Also Read: Live Score

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत (विकेटकीपर), अल्ज़ारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल। 


Cricket Scorecard

Advertisement