Virat Kohli Record: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के महान बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के सामने 11 गेंदों पर सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है कि इस छोटी सी पारी के बावजूद विराट कोहली ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।
टूटा एलेक्स हेल्स का महारिकॉर्ड: SRH Vs RCB मुकाबले में विराट कोहली भले ही 15 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए, लेकिन इसी बीच उन्होंने बेंगलुरु टीम के लिए वेंकटेश अय्यर के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 4.3 ओवर में 60 रनों की साझेदारी की। खास बात ये है कि अब विराट टी20 क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक बार 50 प्लस की पार्टनरशिप का हिस्सा रहने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं।
विराट कोहली ने 211 बार ये कारनामा करके इतिहास रचा है और इंग्लिश खिलाड़ी एलेक्स हेल्स को पछाड़कर ये वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। बताते चलें कि इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में डेविड वॉर्नर, बाबर आज़म और क्रिस गेल जैसे खिलाड़ी टॉप-5 में शामिल हैं।