पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) का मानना है कि विराट कोहली (Virat Kohli) को रेड-बॉल प्रारूप में फॉर्म हासिल करने के लिए घरेलू क्रिकेट क्रिकेट खेलना चाहिए। विराट बल्ले से न्यूज़ीलैंड के खिलाफ संघर्ष करते हुए नजर आये थे।
कार्तिक ने कहा कि, "विराट कोहली के लिए यह आसान नहीं रहा, सीरीज उनके लिए अच्छी नहीं रही, चार में से तीन पारियों में उन्होंने निराश किया। स्पिनरों ने उन्हें परेशान किया है, और मुझे लगता है कि (डोमेस्टिक क्रिकेट) वह जाएंगे और यह पता लगाएंगे कि मजबूत होने के लिए उन्हें क्या करने की आवश्यकता है। वह एक आदमी है, जो उत्तर खोज रहे है। जब आप प्रतिभा और सुपर स्टारडम के उस स्तर पर पहुंचेंगे, तो आपके सामने चुनौतियां आएंगी और यहां एक और चुनौती है। भारत स्पिन को मदद करने वाली पिचों पर खेलना पसंद करता है, उनका गेमप्लान क्या है?"
हम सभी जानते हैं कि वह क्या करने में सक्षम है, इस सीरीज के लिए ऐसा नहीं होना चाहिए था। जैसा कि फैंस कह रहे हैं, उन्होंने लंबे समय से ऐसा नहीं किया है और हम इससे भाग नहीं सकते। हम इस पर पर्दा नहीं डालना चाहते क्योंकि हम इस समय किसी भी खिलाड़ी, किसी भी प्रदर्शन का आकलन करते समय ऑब्जेक्टिव होना चाहते हैं। पिछले 2-3 सालों में विराट कोहली का टेस्ट रिकॉर्ड स्पिन के खिलाफ अच्छा नहीं रहा है।"