Wanindu Hasaranga And Avishka Fernando Viral Video: लंका प्रीमियर लीग 2026 (Lanka Premier League 2026) का 13वां मुकाबला बीते रविवार, 26 जुलाई को दांबुला के रंगिरी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था जहां जाफ़ना किंग्स (Jaffna Kings) ने 199 रन डिफेंड करके कैंडी रॉयल्स (Kandy Royals) को 93 रनों से मात दी। गौरतलब है कि इस मुकाबले के बीच वानिन्दु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) ने खेल भावना की मिसाल पेश करके फैंस का जीता जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये घटना जाफना किंग्स की पारी के 7वें ओवर में घटी। यहां वानिन्दु हसरंगा अपने कोटे का पहला ओवर डालने आए थे जिसकी तीसरी गेंद उन्होंने फुलर लेग ब्रेक डिलीवर की। इस गेंद पर कामिल मिशारा ने सामने की तरफ तूफानी शॉट खेला जो कि सीधा नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े बल्लेबाज़ अविष्का फर्नांडो के बैट से टकराया।
इसके बाद होना क्या था, वो गेंद सीधा गेंदबाज़ वानिन्दु हसरंगा के पास चली गई और उन्होंने तुरंत गेंद पकड़कर नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े स्टंप्स के बेल्स गिरा दिए। अविष्का फर्नांडो नॉन स्ट्राइकर की लाइन से बाहर खड़े थे तो ऐसे वो अनलकी तरीके से आउट हो गए।