भारत के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन भारतीय गेंदबाज़ों ने उनके इस फैसले को गलत साबित करते हुए कीवी टीम को शुरुआती झटके दे डाले।
आकाशदीप ने भारत को डेवोन कॉनवे के रूप में पहली सफलता दिलाई और उसके बाद वॉशिंगटन सुंदर ने भारत को टॉम लेथम के रूप में दूसरी सफलता दिलाकर मैच में आगे कर दिया। उन्होंने एक ऑफ-ब्रेक गेंद फेंकी जो मिडिल स्टंप पर पिच हुई और ऑफ-स्टंप पर जा टकराई। लेथम ने रक्षात्मक शॉट खेलने की कोशिश की मगर गेंद ऐसी घूमी कि उनके पास इसका कोई जवाब नहीं था।
न केवल लेथम, बल्कि सुंदर ने रचिन रवींद्र को भी आउट करने के लिए एक जादुई गेंद फेंकी। उन्होंने लगभग वैसी ही गेंद फेंकी और बाएं हाथ का बल्लेबाज लाइन को नहीं पढ़ सका और वो भी बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। लेथम के विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
Brings , they say!
— BCCI (@BCCI) November 1, 2024
Washington Sundar agrees!
Live https://t.co/KNIvTEy04z#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank | @Sundarwashi5 pic.twitter.com/Q2DwB61Dj0