भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला (IND vs AFG One-off Test) मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां खेल के पहले दिन एक दिल छूने वाली घटना घटी। दरअसल, इस मुकाबले के दौरान एक अफगानी खिलाड़ी भारतीय विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को अपने हाथों से पानी पिलाता कैमरे में कैद हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ये नजारा भारतीय टीम की पहली इनिंग के 77वें ओवर में देखने को मिला। न्यू चंदीगढ़ में काफी गर्मी थी और इसी बीच जैसे ही एक अफगानी खिलाड़ी अपनी टीम के लिए पानी लेकर ग्राउंड पर आया, तभी ऋषभ पंत ने भी उनसे पानी मांग लिया। यहां अफगानी खिलाड़ी ने अपना बड़ा दिल दिखाया और बिना कोई समय गंवाए अपने हाथों से ऋषभ पंत को पानी दिया।
खास बात ये है कि ऋषभ पंत ने हाथों ग्लव्स और सिर में हेलमेट पहन रखा था जिस वज़ह से अफगानी खिलाड़ी ने उनकी पूरी मदद की और अपने हाथ से उन्हें पानी पिलाया। यही वज़ह है फैंस को इस घटना का वीडियो काफी पसंद आ रहा है। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।