Advertisement
Advertisement
Advertisement

फूट-फूट कर रोए चैंपियन अंबाती रायडू, भीगी आंखें कैमरे में हुई कैद; देखें VIDEO

अंबाती रायडू ने आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। रायडू ने बतौर प्लेयर छह बार आईपीएल का टाइटल जीता है। IPL 2023 के बाद वह भावुक हो गए।

Nishant Rawat
By Nishant Rawat May 30, 2023 • 12:06 PM
फूट-फूट कर रोए चैंपियन अंबाती रायडू, भीगी आंखें कैमरे में हुई कैद; देखें VIDEO
फूट-फूट कर रोए चैंपियन अंबाती रायडू, भीगी आंखें कैमरे में हुई कैद; देखें VIDEO (Ambati Rayudu)
Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी बल्लेबाज़ अंबाती रायडू ने इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। अंबाती रायडू ने रविवार (29 मई) को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी। उन्होंने फैंस को बताया था कि आईपीएल 2023 का फाइनल उनका आखिरी आईपीएल मुकाबला होगा। यही वजह है चेन्नई सुपर किंग्स ने जब गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2023 के फाइनल में हराया तो उसके बाद अंबाती रायडू की आंखें नम हो गई।

जी हां, 6 बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले अंबाती रायडू मैदान पर अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके यही वजह थी उनकी भीगी आंखें कैमरे में कैद हुई। रविंद्र जडेजा ने सुपर किंग्स के लिए विनिंग शॉट खेला था जिसके बाद सीएसके के सभी खिलाड़ी खुशी से झूम उठे। रायडू भी काफी खुश थे, लेकिन यहां उनकी खुशी आंसूओं के रूप में उनकी नम आंखों पर नजर आई।

Trending


बता दें कि अंबाती रायडू ने साल 2013, साल 2015 और साल 2017 में मुंबई इंडियंस के साथ चैंपियन का खिताब उठाया था। वहीं साल 2018, साल 2021, और साल 2023 में वह बतौर सीएसके के महत्वपूर्ण खिलाड़ी चैंपियन बने। अंबाती रायडू ने बतौर आईपीएल प्लेयर सबसे ज्यादा बार टूर्नामेंट का खिताब जीता है। उनके नाम छह टाइटल हैं, वहीं रोहित शर्मा भी अब तक 6 बार यह खिताब जीत चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने 5 बार आईपीएल टाइटल जीता है।

आईपीएल 2023 फाइनल में अंबाती रायडू के प्रदर्शन की बात करें तो इस दाएं हाथ के अनुभवी खिलाड़ी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारी खेली। रायडू ने 8 गेंदों पर 1 चौके और 2 छक्के लगाकर 19 रन बनाए जिसके बाद मोहित शर्मा ने उनका विकट झटका। रायडू के बाद रविंद्र जडेजा और शिवम दुबे की जोड़ी ने मिलकर टीम को 171 रनों के लक्ष्य तक पहुंचाकर सीएसके को जीत दिलवाई। 

Also Read: किस्से क्रिकेट के

अंबाती रायडू ने अपने आईपीएल करियर में 204 मुकाबले खेल कर कुल 4332 रन बनाए हैं। इस दौरान रायडू ने एक शतक और 22 अर्धशतक ठोके हैं। रायडू ने अपने करियर के दौरान कई यादगार पारी खेली।


Cricket Scorecard

Advertisement