भारतीय अंडर 19 टीम के युवा ऑलराउंडर अर्शिन कुलकर्णी (Arshin Kulkarni) का साउथ अफ्रीका में अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 के शुरू होने से पहले बचपन का एक बड़ा सपना पूरा हो गया है। दरअसल, यहां अर्शिन की मुलाकात उनके रोल मॉडल जैक्स कैलिस (Jacques Kallis) से हुई जिसके बाद अर्शिन ने महान ऑलराउंडर के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया।
सोशल मीडिया पर अर्शिन और जैक्स कैलिस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो आपस में बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच अर्शिन जैक्स कैलिस से उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेने की इच्छा जताते हैं। यहां साउथ अफ्रीका के दिग्गज ने युवा ऑलराउंडर का दिल नहीं तोड़ा और उन्हें आशीर्वाद के साथ-साथ उनकी जर्सी पर साइन करके खास तोहफा भी दिया।
"Can I touch your feet?"
— Pretoria Capitals (@PretoriaCapsSA) January 17, 2024
India U19 cricketer Arshin Kulkarni idolised Jacques Kallis all his life. On Monday, he got to meet his hero! #RoarSaamMore #SA20 pic.twitter.com/eLkC0aQ3MF
आईपीएल 2024 में किस टीम का हिस्सा हैं अर्शिन?