SRH vs DC: IPL 2023 का 34वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सोमवार (24 अप्रैल) को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने अपने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) के शानदार प्रदर्शन के दम पर जीत लिया। इस मैच के दौरान जहां एक तरफ अक्षर बैट और बॉल दोनों से टीम के लिए योगदान करते नज़र आए, वहीं दूसरी तरफ एक घटना ऐसी भी घटी जब यह खिलाड़ी अपनी टीम के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता था।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद की इनिंग के दौरान 19वें ओवर में एनरिक नॉर्खिया गेंदबाज़ी कर रहे थे। इसी बीच हेनरिक क्लासेन ने नॉखिया की एक गेंद पर शॉट खेलकर रन लेने के लिए दौड़ लगा दी। यहां अक्षर पटेल ने तेजी से गेंद को कलेक्ट किया और फिर नॉन स्ट्राइकर पर रॉकेट थ्रो कर दिया।
— IPLT20 Fan (@FanIplt20) April 24, 2023
अक्षर का यह थ्रो एनरिक नॉर्खिया और दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुसीबत बन सकता था। दरअसल, यहां अक्षर के हाथों से निकली गेंद नॉर्खिया के काफी करीब से गुजरी। इस दौरान साउथ अफ्रीकी गेंदबाज़ खुद को बचाने की कोशिश भी करता नज़र आया और इस कोशिश में वह जमीन पर भी गिर गए।