Chris Gayle Catch Video: वो कहावत है ना- शेर बूढ़ा हो जाए, तब भी शिकार करना नहीं भूलता। क्रिस गेल (Chris Gayle) पर ये कहावत एक दम ठीक बैठती है। 47 साल के गेल ने समय की सुई घुमाई है। उन्होंने शारजाह में खेले गए WCL 2026 के फाइनल में डाइव करके एक शानदार कैच पकड़ा है। उनके कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये घटना इंग्लैंड की पारी के 8वें ओवर में घटी। वेस्टइंडीज के लिए लीज़ेंड ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो गेंदबाज़ी कर रहे थे। उन्होंने अपना पांचवां गेंद एक स्लोअर यॉर्कर डिलीवर किया। इंग्लिश बैटर जो डेनली ऐसी किसी बॉल के लिए तैयार नहीं थे। वो पूरी तरह चौंक गए और उन्होंने कवर की तरफ गलत शॉट खेल दिया।
इसके बाद ही 47 वर्षीय क्रिस गेल का कमाल देखने को मिला। उन्होंने दाईं और पीछे की तरफ भागकर डाइव लगाई। गेल ने पूरी जानझोंक दी थी। तो ऐसे आखिरी में उन्होंने दोनों हाथों से शानदार कैच पकड़ा। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो।