Cooper Connolly Catch: साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया जोहान्सबर्ग वनडे (SA vs AUS 2nd ODI) में एडेन मार्कराम (Aiden Markram) गोल्डन डक पर आउट हुए। उनका विकेट जोश हेजलवुड (Josh Hazelwood) ने लिया, जिनकी गेंद पर 21 साल के कूपर कोनोली (Cooper Connolly) ने एक बेहद ही शानदार कैच पकड़ा। कूपर के इस सुपर कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ये घटना साउथ अफ्रीका की पारी की पहली ही गेंद पर घटी। ऑस्ट्रेलिया के लिए तेज गेंदबाज़ जोश हेजलवुड गेंदबाज़ी कर रहे थे जिन्होंने एडेन मार्कराम को अपनी पहली ही गेंद पर फंसा लिया। उन्होंने ऑफ साइड में एक शॉर्ट बॉल डिलीवर की जिस पर मार्कराम कवर-पॉइंट की तरफ गेंद को मारने की कोशिश में बड़ी गलती कर बैठे।
उन्होंने खड़े-खडे़ गेंद को खेला, लेकिन वो गेंद को ना तो बहुत ज्यादा ऊपर और ना ही ग्राउंडिड रख सके। ऐसे में वो बॉल उड़ते हुए सीधा कवर पॉइंट की तरफ गई जहां कूपर कोनोली ने करिश्मे को अंजाम देकर कैच लिया। उन्होंने ऊंची कूद लगाई और एक हाथ से गेंद को लपका। उनका कैच देखकर एडेन मार्कराम पूरी तरह हैरान थे, वहीं पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम खुशी से झूम उठी थी। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो।