Dale Steyn Took Virat Kohli Autograph Video: विराट कोहली (Virat Kohli) ने बीते शनिवार, 28 मार्च को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ अपनी टीम के होम ग्राउंड पर 38 गेंदों पर नाबाद 69 रनों की पारी खेलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) को 6 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। गौरतलब है कि इस मुकाबले के शुरू होने से पहले विराट ने साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज़ डेल स्टेन (Dale Steyn) से मुलाकात करके उन्हें एक टी शर्ट पर ऑटोग्राफ दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, ये पूरी घटना आईपीएल 2026 के सीजन ओपनर के टॉस के होने से पहले घटी। विराट कोहली ग्राउंड पर पहुंच गए थे और अपने शरीर को गर्म करने के लिए वॉर्मअप कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने आरसीबी के अपने पूर्व साथी खिलाड़ी डेल स्टेन को देखा। यहां डेल स्टेन ने विराट से मुलाकात की और उनसे एक टी शर्ट पर ऑटोग्राफ मांगा।
इसके बाद होना क्या था, विराट ने तुरंत ही डेल स्टेन की इच्छा पूरी की और उन्हें अपना ऑटोग्राफ दे दिया। खास बात ये है कि इसके बाद इन दोनों दिग्गजों ने एक दूसरे को गले से भी लगाया जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते हो। बताते चलें कि विराट और डेल स्टेन ने आरसीबी के लिए लंबे समय तक साथ में क्रिकेट खेला है। साउथ अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज़ डेल स्टेन ने आरसीबी के लिए कुल 40 मुकाबलों में 7.32 की इकोनॉमी से 38 विकेट चटकाने का कारनामा किया है। यही वज़ह है विराट और स्टेन के बीच काफी अच्छी दोस्ती है।