Dasun Shanaka Six Video: मेजर लीग क्रिकेट 2026 टूर्नामेंट (MLC 2026) का 17वां मुकाबला शुक्रवार, 03 जुलाई को कैलिफोर्निया के नाइट राइडर्स क्रिकेट फील्ड पर खेला गया था जहां एमआई न्यूयॉर्क (MI New York) ने 132 रन डिफेंड सिएटल ओर्कास (Seattle Orcas) को 5 रनों से मात दी। गौरतलब है कि भले ही ये मुकाबले सिएटल ओर्कास नहीं जीत पाई, लेकिन उनकी पारी के दौरान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) ने एक ऐसा मॉन्स्टर छक्का मारा जिसने फैंस का दिन बना दिया।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, दासुन शनाका का ये छक्का सिएटल ओर्कास की इनिंग के 13वें ओवर में देखने को मिला। एमआई न्यूयॉर्क के लिए ये ओवर बाएं हाथ के स्पिनर गेंदबाज़ नॉस्थुश केन्जिगे करने आए थे जिन्होंने अपनी पहली ही बॉल पर बड़ी गलती की और एक थोड़ा छोटा गेंद डिलीवर कर दिया।
इसके बाद होना क्या था। ये बॉल दासुन शनाका के हिटिंग एरिया में था जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया और डीप मिड विकेट की तरफ जबरदस्त छक्का मारा। ध्यान दें कि दासुन के बैट से टकराने के बाद ये बॉल 97 मीटर दूर सीधा स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी। MLC ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।