Deepak Chahar Video: भारतीय तेज गेंदबाज़ दीपक चाहर (Deepak Chahar) के साथ हाल ही में एक दिल तोड़ने वाली घटना घटी। वो ग्राउंड में प्रैक्टिस कर रहे थे कि इसी बीच एक चोर ने उनके करीब 1.5 लाख के तीन बैट चुरा लिए। इस घटना से दीपक चाहर परेशान हैं और उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा करके फैंस को इसकी जानकारी दी है।
दीपक चाहर बोले, "कल शाम मेरे प्लेयर एडिशन के तीन बल्ले यहां (ग्राउंड) से चोरी हो गए। आपको क्या लगता है, मुझे क्या करना चाहिए? वह बल्ले बहुत अच्छे थे। जो भी चोरी करके ले गया है, उसे नहीं पता कि वह कितने महंगे बैट हैं। यह डेढ़ लाख के 3 बल्ले थे।’
उन्होंने आगे कहा, "अब वह चोर बल्ले बेच देगा या फिर टेनिस बॉल के साथ खेलेगा। भाई, मुझसे ही कुछ पैसे ले लेता। मेरे पास इस समय कई रास्ते हैं। मैं पुलिस के पास जा सकता हूं या योगी जी, मोदी जी। या मैं सीधे भगवान से ही रिक्वेस्ट कर सकता हूं कि जो भी बल्ला चुराकर ले गया है, उसे बुद्धि दें, ताकि वह मेरे बैट वापस कर दे। मैं उसे पैसे दे दूंगा या मैं SS से आग्रह करके और बल्ले मंगवा लेता हूं।"