Dewald Brevis Rocked Throw Video: लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के दिग्गज बल्लेबाज़ एडेन मार्कराम (Aiden Markram) रविवार, 10 मई को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ अपनी बैटिंग से कुछ खास कारनामा नहीं कर पाए और 7 गेंदों पर सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है कि इस मुकाबले में एडेन मार्कराम (Aiden Markram) को किसी गेंदबाज़ ने नहीं, बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स के 23 साल के खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) ने अपने रॉकेट थ्रो से आउट किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये पूरी घटना LSG की इनिंग के 13वें ओवर में घटी। यहां चेन्नई सुपर किंग्स के लिए स्पिन गेंदबाज़ अकील हुसैन ओवर डालने आए थे जिनकी पहली ही गेंद पर अक्षत रघुवंशी ने लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट खेलकर दो रन चुराने के लिए दौड़ लगा दी।
यहां लखनऊ के बल्लेबाज़ों ने बेहद ही आसानी से एक रन पूरा कर लिया था, लेकिन जैसे ही वो दूसरा रन लेने के लिए दौड़ CSK के गन फील्डर डेवाल्ड ब्रेविस ने बॉल पकड़कर सीधा नॉन स्ट्राइक की स्टंप्स पर थ्रो किया। इस तरफ एडेन मार्कराम भाग रहे थे जिन्होंने रन पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा दी, हालांकि इन सब के बावजूद बेबी एबी के हाथों से निकला रॉकेट थ्रो बेकार नहीं गया और उसने एडेन मार्कराम के सेफ लाइन तक पहुंचने से पहले ही डंडे गिरा दिए।