भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के सामने दूसरा टी-20 मुकाबला जीतने के लिए 238 रनों का लक्ष्य रखा है। इस मैच में दिनेश कार्तिक विकेटकीपर की भूमिका नहीं निभा रहे हैं। दरअसल, भारतीय प्लेइंग इलेवन में ऋषभ पंत को भी जगह मिली है जिस वज़ह से दिनेश कार्तिक ग्लव्स के साथ विकेट के पीछे नज़र नहीं आए। इसी बीच एक मज़ेदार घटना भी देखने को मिली। यह घटना दिनेश कार्तिक की फील्डिंग से जुड़ी है।
साउथ अफ्रीका की पारी के दूसरे ओवर में रिली रोसो अर्शदीप को बड़ा शॉट मारना चाहते थे। बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने अपने प्लान के अनुसार जोर से बल्ला घुमाया, यह गेंद रोसो के बैट से टकराकर हवा में काफी ऊंची गई। मिड विकेट पर दिनेश कार्तिक फील्डिंग कर रहे थे, उनके के लिए यह काफी आसान कैच था। डीके पूरी तरह तैयार भी नज़र आए, लेकिन जैसे ही गेंद उनके पास पहुंची उनके हाथ से लगकर तीन बार गेंद उछल गई। सभी को लगा था दिनेश कैच टपका देंगे, लेकिन अंत में उन्होंने कैच पकड़ लिया।
242.86 की स्ट्राइक रेट से जड़े रन: दिनेश कार्तिक ने एक बार फिर भारतीय टीम के लिए विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाज़ी करते हुए पारी को फिनिश किया। दिनेश कार्तिक ने महज़ 7 गेंद खेली जिसके दौरान उन्होंने 1 चौका और 2 छक्के जड़े। विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने 242.86 की स्ट्राइक रेट से 17 रन बनाए।
1...2...and #INDvSA | #Cricketpic.twitter.com/XTRfcS4jYG
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) October 2, 2022