Gurnoor Brar Bouncer Hit Kyle Jamieson Video: 6 फीट 5 इंच लंबे गुरनूर बराड़ (Gurnoor Brar) बेहद ही भयंकर बाउंसर करते हैं। उन्होंने वेलिंगटन वनडे (NZ vs IND 2nd ODI) में भी अपनी बाउंसर से न्यूजीलैंड के बल्लेबाज़ों को काफी परेशान किया। गुरनूर की एक बाउंसर ने तो काइल जेमीसन (Kyle Jamieson) की दुनिया की हिला दी। गुरनूर ने ये बॉल 140 Kph की रफ्तार से फेंकी थी जो कि सीधा जेमीसन के हेलमेट पर लगी थी।
ये घटना न्यूजीलैंड की पारी के 38वें ओवर में घटी। गुरनूर बेहद ही शानदार लय में गेंदबाज़ी कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने अपनी पांचवीं गेंद पर काइल जेमीसन को बाउंसर से सरप्राइज किया। उन्होंने ये बॉल जेमीसन को फॉलो करके 140 Kph की रफ्तार से फेंका था। उनकी गेंद पिच से टकराकर तेजी से बल्लेबाज़ की तरफ गई।
इस गेंद पर काइल जेमीसन पुल शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन अधिक रफ्तार के कारण ऐसा कर नहीं पाए। उनकी नज़रें भी गेंद से हट गई। इसके बाद होना क्या था, वो गेंद सीधा जेमीसन के हेलमेट से टकराई। सिर पर बॉल लगने के बाद जेमीसन एक सेकंड के लिए सन्न रह गए। न्यूजीलैंड की मेडिकल टीम तुरंत ही उनकी मदद करने मैदान पर आई। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।