Haris Rauf Bowled Nicholas Pooran Video: मेजर लीग क्रिकेट 2026 टूर्नामेंट (MLC 2026) का 22वां मुकाबला सोमवार, 06 जुलाई को कैलिफ़ोर्निया के नाइट राइडर्स क्रिकेट फील्ड पर खेला गया था जहां सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की टीम (San Francisco Unicorns) ने 16.5 ओवर में 105 रनों का लक्ष्य हासिल करके एमआई न्यूयॉर्क (MI New York) को 5 विकेट से धूल चटाई। गौरतलब है कि इस मुकाबले में SFU के पाकिस्तानी तेज गेंदबाज़ हारिस रऊफ (Haris Rauf) ने गज़ब की बॉलिंग की और इसी बीच निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) को बोल्ड करके पवेलियन भेजा।
दरअसल, ये घटना एमआई न्यूयॉर्क की इनिंग के 7वें ओवर में घटी। यहां हारिस रऊफ SFU के लिए अपने कोटे का तीसरा ओवर डालने आए थे जिसकी तीसरी गेंद उन्होंने हार्ड लेंथ पर डिलीवर की और तेज रफ्तार से फेंकी।
इसी गेंद के सामने निकोलस पूरन पूरी तरह चकमा खा गए और गेंद को छोड़ने के चक्कर में अनलकी तरीके से बोल्ड हुए। ध्यान दें कि जब निकोलस पूरन ने गेंद को छोड़ने के लिए अपना बैट ऊपर उठाया, तभी हारिस के हाथ से निकली आग उगलती बॉल उनके बैट के अंदरूनी किनारे से टकराई और फिर सीधा ऑफ स्टंप पर जाकर लगी।