Nitish Rana And Ayush Badoni Fight Video: भारत में घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेली जा रही है जहां बीते बुधवार, 11 दिसंबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच क्वार्टन फाइनल मैच खेला गया था। इस मुकाबले के दौरान दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी और उत्तर प्रदेश के ऑलराउंडर नितीश राणा (दिल्ली के EX Player) आपस में भिड़ गए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये घटना दिल्ली की इनिंग के दौरान तब घटी जब ये दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के आमने-सामने आए। यहां एक तरफ आयुष बडोनी बैट लेकर अपनी टीम की पारी को आगे बढ़ा रहे थे, वहीं दूसरी तरफ नितीश राणा गेंदबाज़ी करते हुए यूपी के लिए सफलता हासिल करना चाहते थे। इसी बीच राणा की एक बॉल पर बडोनी ने गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला और तेजी से दोड़कर एक रन चुरा लिया।
Heated Moment between Nitish Rana and Ayush Badoni in SMAT 20 Match. pic.twitter.com/4G6u9xUKKx
— CricVik (@VikasYadav66200) December 11, 2024
बडोनी जैसे ही नॉन स्ट्राइकर की तरफ पहुंच, नितीश राणा ने उनसे कुछ कहा। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। अब राणा और बडोनी आपस में भिड़ते हुए जुबानी जंग कर रहे थे, ऐसे में मैदानी अंपायर को बीच बचाव के लिए आने पड़ा और उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को अलग किया। गौरतलब है कि नितीश राणा हमेशा से ही एक आक्रमक खिलाड़ी रहे हैं। वो कई बार दूसरे खिलाड़ियों से मैदान पर भिड़ते नज़र आए हैं और एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। ये भी जान लीजिए कि वो पहले घरेलू क्रिकेट दिल्ली की टीम के लिए खेलते थे।
Nitish Rana Vs Ayush Badoni In SMAT
— Rabari (@ImRabari_) December 11, 2024
Nitish Rana Is A Part Time Cricketer And a Full Time Tapori pic.twitter.com/EsWZ1y49a1