Jamie Overton Vs Tilak Varma Video: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के इंग्लिश ऑलराउंडर जेमी ओवरटन (Jamie Overton) ने आईपीएल के मौजूदा सीजन (IPL 2026) में एक बार फिर अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ अपने कोटे के चार ओवर में सिर्फ 23 रन देकर एक विकेट झटका। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने तिलक वर्मा (Tilak Varma) को भी आईना दिखाया और अपनी सूझबूझभरी गेंदबाज़ी के सामने उनकी एक नहीं चलने दी।
IPL ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से जेमी ओवरटन और तिलक वर्मा का एक वीडियो भी फैंस के साथ साझा किया है जिसमें देखा जा सकता है कि मुंबई इंडियंस की इनिंग के 12वें ओवर में तिलक शर्मा हीरोगिरी दिखाकर स्कूप शॉट खेलने की कोशिश करते हैं, लेकिन इसी बीच जेमी उनके इरादे पहले ही समझ जाते हैं और ऑफ साइड के बाहर गेंद डालकर उन्हें फंसा लेते हैं।
यहां जेमी की गेंद सीधा तिलक वर्मा के साथ से टकराती है जिसके बाद उनकी कलाई पर बंधा वूप फिटनेस बैड टूटकर जमीन पर गिर जाता है। गौरतलब है कि यहां तिलक को भी थोड़ी चोट लगती है जिसके बाद मेडिकल टीम तुरंत ग्राउंड में उनकी मदद करने आती है। ये भी जान लीजिए कि इस मुकाबले में तिलक अपनी बैटिंग से कुछ खास नहीं कर पाते और 8 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट होते हैं। आप नीचे ये वीडियो देख सकते हो।