Jasprit Bumrah Yorker Injured Ishan Kishan Video: सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कैप्टेंसी वाली भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में अपना दूसरा मुकाबला गुरुवार, 12 फरवरी को नामीबिया (IND vs NAM) के साथ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलेगी। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले भारतीय खेमे से एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जो कि फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आएगा।
दरअसल, IND vs NAM मुकाबले से पहले भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशल के दौरान ईशान किशन बेहद ही बुरी तरह चोटिल हो गए। ये पूरी घटना तब घटी जब नेट्स में ईशान भारतीय तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह का सामना कर रहे थे। यहां जसप्रीत बुमराह ने एक सनसनाता यॉर्कर फेंका जिसे ईशान किशन खेल नहीं पाए और वो उनके बाएं पैर के अंगूठे से टकराया।
इसके बाद होना क्या था, 27 साल के ईशान किशन की चीखें निकल गई और वो दर्द से तड़पने लगे। वो इतना परेशान थे कि जमीन पर ही लेट गए और फिर सपोर्ट स्टाफ ने उनकी मदद की। इस घटना के बाद ईशान ने नंगे पैर चलने की कोशिश की, लेकिन वो सिर्फ लंगलड़ाते हुए दिखे। कुल मिलाकर वो असहज थे जिसके कारण उन्हें वापस ड्रेसिंग रूम जाना पड़ा।