Joe Root Catch Video: द हंड्रेड 2026 टूर्नामेंट (The Hundred 2026) का दूसरा मुकाबला बीते बुधवार, 22 जुलाई को साउथैम्पटन के द रोज़ बाउल स्टेडियम में खेला गया था जहां वेल्श फायर ने 98 गेंदों पर 136 रनों का लक्ष्य हासिल करके सदर्न ब्रेव (Southern Brave) को 6 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच वेल्श फायर (Welsh Fire) के दिग्गज क्रिकेटर जो रूट (Joe Root) ने सर्कल में फील्डिंग करके निखिल चौधरी का एक बवाल कैच पकड़ा जिसे देखकर फैंस भी हैरान हैं।
जो रूट का ये कैच सदर्न ब्रेव की पारी के 87वें बॉल पर देखने को मिला। वेल्श फायर के लिए ये बॉल तेज गेंदबाज़ क्रिस वोक्स ने डिलीवर की थी जिस पर निखिल चौधरी ने कवर की तरफ तेज तर्रार शॉट मारा। उनके बैट से टकराने के बाद ये बॉल गोली की रफ्तार से बाउंड्री की तरफ जा रही थी कि इसी बीच कवर की पॉजिशन पर तैनात जो रूट ने बाज़ की तरफ गेंद पर झपट्टा मारा।
उन्होंने अपनी दाई ओर डाइव करके 680 मिलीसेंकड (0.680 सेंकड) के रिएक्शन टाइम में हैरतअंगेज पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस का काफी पसंद आ रहा है। द हंड्रेड ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।