Joe Root Catch Video: इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर जो रूट (Joe Root) ना सिर्फ एक काबिल बल्लेबाज़ हैं, बल्कि एक बेहतरीन फील्डर भी हैं। 35 वर्षीय रूट ने एडिलेड वनडे (AUS vs ENG 2nd ODI) में भी अपनी शानदार फील्डिंग से फैंस का दिल जीता। उन्होंने स्लिप की पॉजिशन पर मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) का हैरतअंगेज कैच पकड़ा। इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, जो रूट का ये बवाल कैच ऑस्ट्रेलिया की पारी के चौथे ओवर में देखने को मिला। इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज़ सोनी बेकर बॉलिंग कर रहे थे, जिनकी तीसरी गेंद पर मिचेल मार्श ने बैकफुट से जोरदार शॉट खेलने की कोशिश की। मार्श बैक ऑफ लेंथ गेंद को ताकत से मारकर बाउंड्री के पार पहुंचाना चाहते थे, लेकिन गेंद ऑफ स्टंप के बाहर से अंदर की तरफ स्विंग हुई।
यहां मार्श ने अपना बैट बॉल की लाइन में लाने की कोशिश की, लेकिन बॉल उनके बैट का मोटा किनारा लेकर स्लिप की तरफ चली गई। इसी मौके पर जो रूट ने करिश्मे को अंजाम दिया। उन्होंने चीते जैसी तेजी दिखाई और बॉल की तरफ बाज़ की तरह झपट्टा मारा। वो अपनी बाईं ओर कूदे और उन्होंने हवा में ही दोनों हाथ से कैच लपका। ये देखने लायक नज़ारा था। तो ऐसे मार्श 11 गेंदों पर 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। Fancode ने खुद रूट के कैच का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।